#राज्य-शहर

अलवर में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

अलवर शहर के शांति कुंज स्थित एफसीआई गोदाम के पास शुक्रवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी गंभीर थी कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी।

मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया।

एएसआई फजरूदीन के अनुसार, युवक के सिर और धड़ को सुरक्षित पैक कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष आंकी जा रही है और उसने लाल रंग की शर्ट व पैंट पहन रखी थी।

युवक के हाथ पर अंग्रेजी में ‘Kuldeep’ लिखा हुआ मिला है। इसके अलावा एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने और परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें – खैरथल में महिला सुरक्षा अभियान का समापन, छात्राओं की जागरूकता रैली से गूंजा संदेश

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *