STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 22 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा परीक्षण, बघीरा AT1 मिसाइल सिस्टम का सफल प्रदर्शन

राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने अपने बघीरा AT1 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया। कंपनी के मुताबिक, 20 नवंबर को हुए परीक्षण में चार मिसाइलों का सफल प्रदर्शन किया गया। भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे देखा। कंपनी ने सिस्टम की अधिकतम घोषित मारक क्षमता 8 किलोमीटर बताई है।

पोखरण में चार मिसाइलों का सफल परीक्षण
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • पोखरण में अदाणी का बड़ा परीक्षण, बघीरा AT1 मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन
  • 8 किलोमीटर तक मारक क्षमता! अदाणी के बघीरा AT1 की ताकत का प्रदर्शन
  • राजस्थान की पोखरण रेंज में चार मिसाइलों का सफल परीक्षण

POKHRAN,21 NOV. 2026:

पोखरण में चार मिसाइलों का सफल परीक्षण

भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने नई उपलब्धि का दावा किया है। कंपनी ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में बघीरा AT1 मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया।यह परीक्षण 20 नवंबर को आयोजित किया गया। इस दौरान चार एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।कंपनी के अनुसार, परीक्षण में सिस्टम की अलग-अलग परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

दिन और रात में लक्ष्य भेदने की क्षमता का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान दिन और रात में लक्ष्य पर निशाना साधने की क्षमता जांची गई। इसके अलावा आर्मर्ड वाहन को निशाना बनाने और लंबी दूरी पर हवाई लक्ष्य को एंगेज करने की क्षमता भी दिखाई गई।परीक्षण पूरा होने के बाद पूरे मिसाइल सिस्टम का स्टैटिक डिस्प्ले किया गया। इसमें अधिकारियों को सिस्टम की संरचना और तकनीकी विशेषताओं से परिचित कराया गया।

18 महीने में तैयार किया गया बघीरा AT1

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुताबिक, बघीरा AT1 को 18 महीने के डिजाइन और डेवलपमेंट के बाद तैयार किया गया है।इसे भारतीय सेना की परिचालन जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिस्टम को भारतीय भूभाग, मौसम और सैन्य परिस्थितियों के अनुकूल बनाया गया है।यह वाहन आधारित एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम है। इसमें मिसाइल, ऑटोमेटेड लॉन्चर और दिन-रात काम करने वाले आधुनिक साइट्स शामिल हैं।इसे कंपनी द्वारा डिजाइन किए गए 4×4 हाई-मोबिलिटी आर्मर्ड वाहन पर लगाया गया है।

8 किलोमीटर तक बताई गई एंगेजमेंट रेंज

एंगेजमेंट रेंज
STV NEWS RAJASTHAN

कंपनी के अनुसार, बघीरा AT1 में लेजर बीम आधारित गाइडेंस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के खिलाफ बेहतर प्रतिरोध क्षमता देती है।इसकी घोषित एंगेजमेंट रेंज 8 किलोमीटर तक बताई गई है। सिस्टम को आधुनिक सैन्य जरूरतों के हिसाब से विकसित किया गया है।

स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मिल सकती है मजबूती

बघीरा AT1 का विकास ऐसे समय हुआ है, जब भारत स्वदेशी रक्षा तकनीक और घरेलू सैन्य उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है।कंपनी का कहना है कि इस परियोजना से एंटी-टैंक सिस्टम के डिजाइन, निर्माण, इंटीग्रेशन और रखरखाव की घरेलू क्षमता विकसित होगी।अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुताबिक, सिस्टम को भारतीय सशस्त्र बलों के मूल्यांकन के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में घरेलू निर्माण को मजबूत करना और आपातकालीन आयात पर निर्भरता कम करना है।यह प्रदर्शन निजी रक्षा कंपनियों की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाता है। देश में आधुनिक सैन्य प्रणालियों के विकास और निर्माण में निजी क्षेत्र की भागीदारी लगातार महत्वपूर्ण हो रही है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।