STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 22 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर: खंडेलवाल धर्मशाला के कमरे में भीषण आग, 5 लाख तक का सामान जलकर राख; दो बाइक क्षतिग्रस्त

अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में खंडेलवाल धर्मशाला परिसर के एक कमरे में देर रात भीषण आग लग गई। आग से करीब 4 से 5 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एक बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। अलवर से पहुंची बड़ी दमकल ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है।

कमरे का सामान जला
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • राजगढ़ की खंडेलवाल धर्मशाला में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
  • धर्मशाला के कमरे में लगी आग, दो बाइक भी आईं चपेट में
  • अलवर से बुलाई बड़ी दमकल, डेढ़ घंटे बाद आग पर पाया काबू

ALWAR,21 NOV. 2026:

https://www.facebook.com/share/v/18fQ85SXh3/देखते ही देखते विकराल हुई आग, कमरे का सामान जला

राजगढ़ कस्बे में स्थित खंडेलवाल धर्मशाला परिसर में देर रात अचानक एक कमरे में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।कमरे में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। इसमें कुर्सियां, बेड, पलंग, गद्दे, कंबल और अन्य सामान शामिल हैं। आग से करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

एक बाइक पूरी तरह जली, दूसरी भी क्षतिग्रस्त

आग की चपेट में धर्मशाला परिसर में खड़ी दो बाइक भी आ गईं। इनमें से एक बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी बाइक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर दमकल की बड़ी गाड़ी बुलानी पड़ी।

छोटी दमकल से नहीं बुझी आग, अलवर से बुलाई बड़ी गाड़ी

आग की सूचना मिलने पर राजगढ़ नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल वाहन छोटा होने के कारण आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।इसके बाद अलवर से बड़ी दमकल गाड़ी बुलाई गई। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

धर्मशाला प्रबंधक ने दी आग की सूचना

खंडेलवाल समाज के ऑडिटर सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि देर रात धर्मशाला प्रबंधक लल्लूराम सैनी ने कमरे में आग लगने की सूचना दी थी।सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उस समय तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। कमरे में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया था।

C

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का पक्ष

शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारणों की पुष्टि नहीं

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।