STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 22 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर: शादी से लौट रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत, सामने से आ रही तेज रोशनी से बिगड़ा बाइक का संतुलन

अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने भाई के साथ शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रहा था। झालाटाला गांव के पास सामने से आ रहे चौपहिया वाहन की तेज हेडलाइट से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलने के दौरान पीछे बैठा युवक उछलकर सड़क किनारे बने गहरे कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

युवक की कुएं में गिरकर मौत
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • शादी से लौट रहे युवक की कुएं में गिरकर मौत, परिवार में मातम
  • सामने से आई तेज रोशनी, बिगड़ा बाइक का संतुलन; कुएं में गिरा युवक
  • अलवर में दर्दनाक हादसा, बाइक से उछलकर कुएं में गिरा 26 वर्षीय युवक

ALWAR,21 NOV. 2026:

https://www.facebook.com/share/v/1CR5NK6hDF/
भाई के साथ शादी समारोह से लौट रहा था युवक

हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे झालाटाला गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान बड़ौदा मेव थाना क्षेत्र के इमलाली गांव निवासी हरवीर प्रजापत (26) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, हरवीर अपने भाई महावीर प्रजापत के साथ उसके ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के बाद दोनों भाई बाइक से अपने गांव इमलाली लौट रहे थे।बाइक महावीर चला रहा था, जबकि हरवीर पीछे बैठा था।

चौपहिया वाहन की तेज हेडलाइट से बिगड़ा संतुलन

झालाटाला गांव के पास सामने से एक चौपहिया वाहन आ रहा था। उसकी तेज हेडलाइट की रोशनी बाइक चला रहे महावीर की आंखों पर पड़ी।इससे महावीर को आगे देखने में परेशानी हुई और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलने से महावीर सड़क किनारे गिर गया। वहीं, पीछे बैठा हरवीर उछलकर सड़क किनारे बने गहरे कुएं में जा गिरा।

ग्रामीणों ने कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद महावीर ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हरवीर को कुएं से बाहर निकाला।इसके बाद उसे तुरंत अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हरवीर को मृत घोषित कर दिया।

पीछे छोड़ गया एक साल की बेटी

हरवीर प्रजापत पेशे से टाइल लगाने का काम करता था। उसकी एक साल की बेटी है। हादसे में युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।