STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 14 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जैसलमेर: 150 किलोमीटर दूर से वोट देने पहुंची गर्भवती महिला, मतदान केंद्र के बाहर दिया बेटे को जन्म

राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई। मोहनगढ़ से करीब 150 किलोमीटर का सफर तय कर भणियाणा गांव मतदान करने पहुंची गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद मतदान केंद्र के गेट के बाहर ही महिला ने बेटे को जन्म दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए प्रसव में मदद की। महिला और नवजात को सुरक्षित देखभाल के लिए ले जाया गया।

मतदान केंद्र पहुंचते ही शुरू हुई प्रसव पीड़ा
फोटो: PHOTO GOOGLE

मुख्य बातें

  • 150 किमी दूर से वोट देने पहुंची गर्भवती महिला, मतदान केंद्र पर दिया बेटे को जन्म
  • लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने आई महिला के घर गूंजी किलकारी
  • जैसलमेर में मतदान केंद्र के बाहर हुआ बच्चे का जन्म

JAISALMER,14 NOV.2026:

मतदान केंद्र पहुंचते ही शुरू हुई प्रसव पीड़ा

जानकारी के अनुसार, महिला गेरो चौधरी अपने पति बाबूराम चौधरी के साथ मोहनगढ़ से भणियाणा गांव वोट डालने पहुंची थीं। गर्भवती होने के बावजूद गेरो मतदान को लेकर उत्साहित थीं। उनका मानना था कि मतदान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।लेकिन मतदान केंद्र पहुंचने के बाद अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद महिलाओं ने तत्काल मदद की। मतदान केंद्र के गेट के बाहर ही प्रसव कराया गया। इस दौरान गेरो ने बेटे को जन्म दिया।

चार बेटियों के बाद बेटे का जन्म

महिला के पति बाबूराम चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी ने करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय कर मतदान के लिए भणियाणा पहुंचने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह दिन हमेशा यादगार रहेगा।बाबूराम के मुताबिक, उनकी चार बेटियां हैं और अब बेटे का जन्म हुआ है। एक ओर मतदान के जरिए लोकतंत्र में भागीदारी निभाने की खुशी मिली, वहीं दूसरी ओर परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशियां दोगुनी हो गईं।

परिवार के लिए यादगार बना मतदान का दिन

मतदान केंद्र के बाहर हुए इस प्रसव की घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। आसपास की महिलाओं की तत्परता से महिला को प्रसव के दौरान मदद मिल सकी। परिवार ने इस दिन को अपने जीवन का खास और गर्व का पल बताया।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।