STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 22 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

मालाखेड़ा में आवारा सांड का हमला, 65 वर्षीय महिला को सींगों से उठाकर पटका; पसलियां फ्रैक्चर

अलवर जिले के मालाखेड़ा कस्बे में आवारा सांड ने 65 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों से उठाकर दूर फेंक दिया। हादसे में बीना साहू की पसलियां फ्रैक्चर हो गईं। उनके सिर और हाथों में भी चोटें आई हैं। घायल महिला का मालाखेड़ा अस्पताल में उपचार जारी है।

, 65 वर्षीय महिला को उठाकर पटका
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • मालाखेड़ा में सांड का आतंक, 65 वर्षीय महिला को उठाकर पटका
  • सब्जी लेने जा रही महिला पर सांड का हमला, पसलियां फ्रैक्चर
  • आवारा सांड ने महिला को किया गंभीर घायल, मालाखेड़ा में दहशत

ALWAR,21 NOV.2026:

https://x.com/stvnewsonline/status/2124144155366764709?a=wqmp7tWgVj-e2XVGnKM&s=20
सब्जी लेने जाते समय महिला पर किया हमला

घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय बीना साहू पत्नी लक्ष्मण साहू घर से बस स्टैंड स्थित सब्जी की रेहड़ी पर जा रही थीं।इसी दौरान रास्ते में अचानक एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों से उठाकर दूर पटक दिया। हमले में बीना साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पसलियों में फ्रैक्चर, सिर और हाथों में भी चोट

हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में उनकी पसलियों में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई। इसके अलावा सिर और हाथों में भी चोटें आई हैं।

फिलहाल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आवारा पशुओं की समस्या से परेशान स्थानीय लोगमालाखेड़ा कस्बे में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सांडों के हमलों से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ताजा घटना के बाद कस्बे के लोगों में नाराजगी है।स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं को नियंत्रित करने और आमजन की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

प्रशासन का पक्ष

फिलहाल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।