बानसूर में शोक सभा के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, 15 लोग झुलसे; दो महिलाओं की हालत गंभीर
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बाढ़ मिलकपुर गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। घर में शोक जताने पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों के बीच गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला, पुरुष और बच्चों समेत 15 लोग झुलस गए। गंभीर हालत में दो महिलाओं को जयपुर रेफर किया गया है।

मुख्य बातें
- शोक सभा में अचानक लगी आग, सिलेंडर हादसे में 15 लोग झुलसे
- बानसूर में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की हालत नाजुक
- शोक जताने पहुंचे थे रिश्तेदार, अचानक मच गई चीख-पुकार
KOTPUTLI-BEHROR,21 NOV. 2026:
शोक सभा के दौरान अचानक लगी आग
जानकारी के अनुसार, रसनाली ग्राम पंचायत के बाढ़ मिलकपुर गांव निवासी जयराम गुर्जर का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसके चलते उनके घर में शोक का माहौल था। रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर आना-जाना लगा हुआ था।शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे घर में मौजूद एक महिला हीटर पर चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।आग ने घर में लगे टेंट की चांदनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। आग की चपेट में आने से 15 लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
दो महिलाओं की हालत गंभीर, जयपुर रेफर
हादसे में घायल पांच लोगों को बानसूर के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें मूर्ति देवी और बतो देवी की हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने दोनों को जयपुर रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गई हैं। वहीं, तीन अन्य घायलों को कोटपूतली जिला अस्पताल भेजा गया।इसके अलावा करीब 10 घायलों को सीधे कोटपूतली अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के अनुसार, वहां से भी घायलों को जयपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।
एसडीएम और तहसीलदार ने संभाली स्थिति
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. नवनीत कुमार, तहसीलदार अभिमन्यु सिंह और बासदयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।अधिकारियों ने घायलों के उपचार और अस्पतालों में रेफरल की व्यवस्था की जानकारी ली। प्रशासन ने गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर भिजवाने की व्यवस्था की।
हादसे में घायल हुए 15 लोग
गैस सिलेंडर में आग लगने से घायल हुए लोगों की सूची इस प्रकार है:
1. मूर्ति देवी पत्नी जयराम
2. सुरेश पुत्र कैलाश
3. लीलाराम पुत्र जयराम
4. बनारसी देवी पत्नी रामशरण
5. बतो देवी पुत्री जयराम
6. छोटी देवी पत्नी उमराव
7. कविता पत्नी अनिल
8. लाली देवी पत्नी हवलदार
9. उमा देवी पत्नी घमन
10. कैलाश पुत्र जयराम
11. रामस्वरूप पुत्र श्रीराम
12. बलराम पुत्र जयराम
13. विजेंद्र पुत्र कैलाश
14. कौशल्या पत्नी राम सिंह
15. बिल्लू पुत्र रामेश्वर
पुलिस का पक्ष
पुलिस मौके पर पहुंची।
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं





