STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 22 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक और महिला घायल; युवक की हालत गंभीर

अलवर के लक्ष्मणगढ़-मालाखेड़ा हाईवे पर जमालपुर स्टैंड के पास शनिवार को सड़क हादसा हो गया। अचानक बाइक के सामने आवारा पशु आने से मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और एक महिला घायल हो गए। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना दोनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

बाइक सवार सड़क पर गिरे
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर में आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक की हालत गंभीर
  • जमालपुर स्टैंड पर हादसा, युवक और महिला सड़क पर गिरे
  • हाईवे पर आवारा पशु बना हादसे की वजह, दो लोग घायल

ALWAR,21 NOV. 2026:

अचानक सामने आया आवारा पशु, बाइक सवार सड़क पर गिरे

ग्रामीण विनोद सैनी के अनुसार, मोटरसाइकिल लक्ष्मणगढ़ की ओर से आ रही थी। इसी दौरान जमालपुर स्टैंड के पास सड़क पर घूम रहा एक आवारा पशु अचानक बाइक के सामने आ गया।बाइक की पशु से जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार युवक और महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। वह सालवाड़ी गांव का निवासी है।

एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी।ग्रामीणों के मुताबिक, काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से दोनों घायलों को मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आवारा पशुओं से हाईवे पर हादसों का खतरा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। हाईवे और आसपास की सड़कों पर पशुओं के घूमने से वाहन चालकों को हादसों का खतरा बना रहता है।किसान भी खेतों में पशुओं के घुसने से फसलों को होने वाले नुकसान से परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।इसके अलावा, लोगों ने आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त करने की भी मांग उठाई है, ताकि दुर्घटना के समय घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

प्रशासन का पक्ष

आवारा पशुओं से हाईवे पर हादसों का खतरा

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।