अलवर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से चल रहा था फरार
अलवर में एसएससी एमटीएस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे करौली जिले के दानालपुर से पकड़ा है। न्यायालय ने आरोपी को 23 नवंबर 2026 तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

मुख्य बातें
- नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अलवर पुलिस ने एक हजार का इनामी आरोपी पकड़ा
- 2021 से फरार था आरोपी, करौली से पुलिस ने किया गिरफ्तार
- SSC MTS में नौकरी का झांसा देकर ठगी, आरोपी पुलिस रिमांड पर
ALWAR,21 NOV. 2026:
https://www.facebook.com/share/v/1J3BriqQiZ/
नौकरी का झांसा देकर रुपए और चेक लेने का आरोप
मामला वर्ष 2021 का है। विवेकानंद नगर निवासी सचिन मीणा ने अरावली विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।परिवादी के आरोप के अनुसार, देवेंद्र कुमार ने उसे एसएससी एमटीएस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसी बहाने आरोपी ने उससे रुपए और दो हस्ताक्षरशुदा चेक हासिल किए थे।बाद में चेक के दुरुपयोग और धोखाधड़ी का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।
करौली जिले के दानालपुर से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी देवेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम मीणा निवासी दानालपुर, थाना श्रीमहावीरजी, जिला करौली लंबे समय से फरार था।उसकी गिरफ्तारी के लिए अलवर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।कोतवाली थाने के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। परंपरागत पुलिसिंग और तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया।इसके बाद पुलिस टीम ने 20 नवंबर को करौली जिले के दानालपुर से आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 23 नवंबर 2026 तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।अब पुलिस आरोपी से धोखाधड़ी की पूरी वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही ठगी गई रकम की बरामदगी और हस्ताक्षरशुदा चेक के कथित दुरुपयोग के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का पक्ष
23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर आरोपी
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं





