#राज्य-शहर

अलवर में 95 लाख का नाला तीन बार ढहा, घटिया निर्माण पर बवाल

अलवर में 95 लाख का नाला तीन बार ढहा, जांच शुरू

अलवर शहर के तिजारा फाटक स्थित शिव कॉलोनी में 95 लाख रुपए की लागत से बन रहा नाला निर्माण घटिया गुणवत्ता के कारण सुर्खियों में है। एक महीने के भीतर नाला तीन बार गिरने के बाद स्थानीय लोगों और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमन सैनी व अंकित गोयल ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।

शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर सोहन सिंह नरूका मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद काम बंद करवा दिया। अब पूरे मामले की जांच पीडब्ल्यूडी (PWD) से कराई जाएगी, जिसके बाद ही आगे निर्माण शुरू होगा।

स्थानीय पार्षद सोनू चौधरी ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण बेहद घटिया है, नाली की ईंटें हाथ लगाने से ही उखड़ रही हैं और एक महीने में तीन बार अलग-अलग जगहों से टूट चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों की बर्बादी को देखते हुए लोगों ने मजबूरन काम रुकवाया।

ये भी पढ़ें- अलवर के सिद्धार्थ सक्सेना की सफलता चर्चा में, AI स्टार्टअप की डील से एक दिन में 77 करोड़ रुपये मिलने का दावा

वहीं बीजेपी मंडल अध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि उन्होंने घटिया निर्माण को लेकर विभाग में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नाले में सीमेंट का इस्तेमाल नाममात्र हो रहा है, जिससे कॉलोनीवासियों को खुद अपने घरों के सामने मजबूत निर्माण के लिए जेब से सीमेंट खरीदना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि नए जेईएन ने भी इस प्रोजेक्ट पर काम कराने से इनकार करते हुए अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है कि निर्माण गुणवत्ता बेहद खराब है। इससे पहले भी इसी मामले में एक जेईएन को एपीओ किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब कॉलोनीवासियों में भारी रोष है और वे केवल गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग कर रहे हैं।https://x.com/home

https://www.facebook.com/

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *