पावटा नगर पालिका चुनाव में BJP विधायक और पूर्व कांग्रेस विधायक आमने-सामने, हॉट टॉक के बाद धरना
जयपुर ग्रामीण के विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में पावटा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। मतदान के दौरान भाजपा विधायक कुलदीप धनकड़ और कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। […]