मुंडावर में कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, महंगाई और छात्र मुद्दों पर उठाई आवाज
खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में कांग्रेस द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व मुंडावर विधायक ललित यादव कर रहे थे इस दौरान जिले के अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सकार के खिलाफ नारे बाजी की ।
मुंडावर में एसडीएम कार्यालय के बाहर दिये इस धरने में नीट पेपर लीक ,छात्रों पर लाठीचार्ज सहित पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर आक्रोश प्रकट किया गया, धरने के दौरान विधायक ललित यादव ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई और प्रशासनिक समस्याओं से परेशान है। उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा ।
इस दौरान कांग्रेस नेता अजीत यादव , पुष्पेंद्र धाबाई, विजेंद्र महलावत , रोहिताश चौधरी , मूलचंद गुर्जर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।