STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 8 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

CM भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की दी शुभकामनाएं, बोले- प्रेम और भाईचारे का संकल्प लें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव हमारी संस्कृति की आत्मा और परिवार की एकजुटता का प्रतीक है। दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने लोगों से परिवार में प्रेम, समाज में भाईचारा और प्रदेश में सुख-शांति एवं सद्भाव बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • CM भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की दी बधाई
  • दीपोत्सव हमारी संस्कृति की आत्मा है: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • CM की अपील- परिवार में प्रेम और समाज में भाईचारे का संकल्प लें

JAIPUR, 08 NOV. 2026:

दीपावली हमारी संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 8 नवंबर को जारी संदेश में कहा कि दीपावली खुशी, उमंग और प्रकाश का त्योहार है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है। साथ ही परिवार और समाज को एकजुट करने का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सेवा, त्याग और जनकल्याण का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है।उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहार के अवसर पर परिवार में प्रेम और समाज में भाईचारा बढ़ाने का प्रयास करें। इसके अलावा प्रदेश में सुख, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें।

वोकल फॉर लोकल अपनाने और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने का संदेश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' संकल्प को त्योहारों में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर कारीगरों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करना चाहिए।उन्होंने जरूरतमंद लोगों के साथ त्योहार की खुशियां बांटने और पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ऐसा राजस्थान बनाया जा सकता है, जहां हर घर में खुशहाली हो। युवाओं के सपने साकार हों और प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले।

प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।