STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 8 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

विराटनगर में चुनावी रंजिश को लेकर दो युवकों से मारपीट, जयपुर रेफर; ग्रामीणों का थाने में धरना

जयपुर जिले के विराटनगर थाना क्षेत्र के कुकड़ेला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में लीलाराम सैनी और राकेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जयपुर रेफर किया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विराटनगर थाने में धरना दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात करीब एक बजे धरना समाप्त हुआ।

GRAMIN
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • विराटनगर में चुनावी रंजिश! दो युवकों पर हमला, जयपुर रेफर
  • कुकड़ेला गांव में मारपीट के बाद थाने में ग्रामीणों का धरना
  • जयपुर में चुनावी विवाद ने पकड़ा तूल, रात 1 बजे खत्म हुआ धरना

JAIPUR, 08 NOV. 2026:

घर पर पहुंचे हथियारबंद लोगों पर मारपीट का आरोप

पीड़ित पक्ष के अनुसार, शनिवार देर शाम कुकड़ेला निवासी महेश सैनी के घर पर दूसरे समाज के एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे। आरोप है कि उनके पास हथियार थे और उन्होंने वहां गाली-गलौज शुरू कर दी।इस दौरान लीलाराम सैनी और राकेश सैनी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दोनों ने विवाद शांत कराने और समझाइश करने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट कर दी। हमले में दोनों युवक घायल हो गए।

गंभीर हालत में दोनों को जयपुर किया रेफर

घायलों को उपचार के लिए विराटनगर लाया गया। आरोप है कि अस्पताल में आरोपी पक्ष के कुछ लोग भी पहुंच गए और दोबारा मारपीट का प्रयास किया।इसके बाद उप जिला चिकित्सालय विराटनगर के चिकित्सकों ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर थाने में धरना

मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। इसके विरोध में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विराटनगर थाना परिसर में धरना शुरू कर दिया।सूचना मिलने पर विराटनगर नगरपालिका अध्यक्ष देशराज सैनी, उपाध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, वीरेंद्र गुर्जर, सैनी समाज विराटनगर अध्यक्ष रोहिताश सैनी, उमराव सांखला और प्रकाश सैनी सहित कई लोग थाने पहुंचे।उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

राजनीतिक संरक्षण का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना था कि एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। बाद में रात करीब एक बजे पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

पुलिस का पक्ष

पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।