डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 175 फर्जी सिम कार्ड के साथ साइबर ठगों का सप्लायर गिरफ्तार

राजस्थान के डीग जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो गुजरात से फर्जी पहचान के आधार पर सिम कार्ड खरीदकर मेवात क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगों तक पहुंचाता था। आरोपी […]

सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा तनाव, पाकिस्तानी सीनेटर ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप

भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब पाकिस्तान की सीनेटर शेरी रहमान ने एक लेख में भारत पर ‘हाइड्रो वॉर’ छेड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि जल संसाधनों को लेकर भारत की नीतियां […]

राजस्थान में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, कोटपूतली में 3 करोड़ का डोडा और सीकर में अफीम-डोडा पोस्त जब्त

राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध नशे का जखीरा जब्त किया है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जौ के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के डोडा पोस्त को बरामद किया गया, […]

बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक दंपति की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए कोटा जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक और उनकी पत्नी की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, […]

NEET विवाद पर आंदोलन तेज, 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान; सोनम वांगचुक ने छात्रों से किया शामिल होने का आह्वान

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्र आंदोलन तेज होता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा की गई है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के दौरान छात्रों और नागरिकों […]

राजस्थान की सरकारी शिक्षा पर गहलोत का सवाल, बढ़ते ड्रॉपआउट पर सरकार को घेरा

राजस्थान में सरकारी स्कूलों से छात्रों के लगातार कम होते नामांकन और बढ़ते ड्रॉपआउट को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्रों का बाहर होना […]

PM मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा ऐलान, 57% निर्यात पर टैरिफ खत्म करने का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10-11 जुलाई के न्यूजीलैंड दौरे से पहले दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने के संकेत मिले हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड प्रस्तावित व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसके लागू होते ही भारत को होने वाले न्यूजीलैंड के 57 फीसदी निर्यात पर पहले […]

जयपुर में वकीलों का उग्र आंदोलन, सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम; राजस्व कोर्ट और रजिस्ट्रियों पर असर

जयपुर में राजस्व न्यायालयों और पंजीयन व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर वकीलों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में मांगों पर […]

बेन स्टोक्स के संन्यास पर नया विवाद, ICC की आपत्ति पर दो शब्दों में दिया करारा जवाब

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब नया विवाद सामने आया है। ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा साझा किए गए ड्रेसिंग रूम वीडियो पर ICC ने एंटी-करप्शन नियमों के संभावित उल्लंघन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। विवाद के बीच स्टोक्स ने सोशल […]

PM Modi Melbourne Address: 30 हजार प्रवासी भारतीयों के बीच गूंजा विकसित भारत का संकल्प, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 30 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए विकसित भारत के विजन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने अंतरिक्ष, तकनीक और मानवता के क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए […]