‘पेड्डी’ विवाद के बीच जान्हवी कपूर की नई फिल्म तय! पहली बार उमेश बिष्ट के निर्देशन में आएंगी नजर

तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री जान्हवी कपूर की नई हिंदी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी पहली बार ‘पगलैट’ के निर्देशक उमेश बिष्ट के साथ काम करने जा रही हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर […]

‘सैयारा’ के सुपरहिट गाने पर रॉयल्टी विवाद, तनिष्क बागची बोले- करोड़ों की सफलता के बाद भी मिले सिर्फ 8 लाख रुपये

फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक की जबरदस्त सफलता के एक साल बाद संगीतकार तनिष्क बागची के बयान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में रॉयल्टी और कलाकारों के अधिकारों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। तनिष्क का कहना है कि दुनियाभर में लोकप्रिय हुए इस गीत से मिली सफलता के बावजूद उन्हें अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिला। […]

लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक विज्ञान कार्यशाला, छात्रों को करियर की जानकारी

अलवर के चिकानी स्थित लॉर्ड्स विश्वविद्यालय में शनिवार को फॉरेंसिक विज्ञान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की समन्वयक सलोनी अग्रवाल तथा सह-समन्वयक चिराग धनकड़ रहे कार्यशाला का उद्घाटन कुलसचिव प्रो. डॉ. पंकज अरोड़ा ने किया, जबकि प्रो. डॉ. स्नेह साईवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला संयोजक सोनाली अग्रवाल ने बताया […]

सोनम वांगचुक मामले पर ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं की आवाज दबाई जा रही है

पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के खिलाफ हुई कार्रवाई और उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवाद की बजाय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने का प्रयास कर रही है और युवाओं की आवाज को लगातार […]

कोटपूतली में जल धरोहर संरक्षण बना जनआंदोलन, शिव मंदिर बावड़ी पर श्रमदान अभियान

कोटपूतली-बहरोड़ में ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शनिवार सुबह शिव मंदिर तालाब बावड़ी पर विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान जिला प्रशासन और नगर परिषद कोटपूतली द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलाया गया। सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में सामाजिक […]

20 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, शरीर में बढ़े कीटोन; इलाज से किया इनकार

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के अनुसार, वांगचुक की पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन स्तर फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शरीर में डिहाइड्रेशन, पोटैशियम की कमी और कीटोन स्तर बढ़ने जैसे संकेत मिले हैं। अस्पताल ने यह भी बताया कि उन्होंने […]

IRS अफसर की बेटी मर्डर केस में नया मोड़, 973 पन्नों की चार्जशीट पर कोर्ट की मुहर

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म, हत्या और लूट के चर्चित मामले में साकेत कोर्ट ने पुलिस की 973 पन्नों की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। अदालत ने आरोपी राहुल मीणा की न्यायिक हिरासत भी अगली सुनवाई तक बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत आरोप पत्र […]

‘भारत तेल से कमा रहा अरबों डॉलर, हम अब भी पीछे’, पाकिस्तानी विश्लेषक ने अपनी सरकार को घेरा

ईरान-इजरायल तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट के बीच पाकिस्तान के वरिष्ठ विश्लेषक आमिर मतीन ने अपनी सरकार की ऊर्जा नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत ने समय रहते अपनी रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाकर संकट को अवसर में बदला, जबकि पाकिस्तान ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर पर्याप्त तैयारी नहीं कर सका। […]

सम्राट चौधरी की पत्नी के प्रोटोकॉल पर RJD का हमला, उठाए सवाल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता को कथित तौर पर मिले सुरक्षा इंतजाम और सरकारी प्रोटोकॉल को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आरोप लगाया है कि बिना किसी संवैधानिक पद के मुख्यमंत्री की पत्नी को सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी मिल रही है। […]

कानपुर में बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल से मिला था सम्मान; सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 23 वर्षीय बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र आनंद कुमार ने अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनंद को वर्ष 2024 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। […]