#एजुकेशन #राज्य-शहर

लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक विज्ञान कार्यशाला, छात्रों को करियर की जानकारी

अलवर के चिकानी स्थित लॉर्ड्स विश्वविद्यालय में शनिवार को फॉरेंसिक विज्ञान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की समन्वयक सलोनी अग्रवाल तथा सह-समन्वयक चिराग धनकड़ रहे कार्यशाला का उद्घाटन कुलसचिव प्रो. डॉ. पंकज अरोड़ा ने किया, जबकि प्रो. डॉ. स्नेह साईवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यशाला संयोजक सोनाली अग्रवाल ने बताया इस का उद्देश्य विद्यार्थियों को फॉरेंसिक विज्ञान की विभिन्न शाखाओं, अपराध जांच में इसकी भूमिका और न्यायिक प्रक्रिया में इसके महत्व से अवगत कराना था। विशेषज्ञों ने फॉरेंसिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग पर जानकारी देते हुए इस क्षेत्र में करियर के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रियंका शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। समन्वयक सलोनी अग्रवाल और सह-समन्वयक चिराग धनकड़ रहे। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

छात्रों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे ज्ञानवर्धक बताया।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *