भिवाड़ी नगर परिषद के निर्विरोध सभापति बने डॉ. गुंजन खटाना
भिवाड़ी
भिवाड़ी नगर परिषद के सभापति चुनाव में भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर का घटनाक्रम सामने आया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. गुंजन खटाना को निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया गया । कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर ने अपना नामांकन वापस लेने से मुकाबला खत्म हो गया , इसमें तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी की रणनीति कामयाब रही वही भिवाड़ी को भी एक पढ़ी लिखी वो भी डॉक्टर अब नगर परिषद की कमान संभालेंगे…
सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान से ही भिवाड़ी की राजनीति में लगातार गहमागहमी बनी हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर से पहले करीब 12 बजे पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन वापस ले लिया । शुक्रवार को गगन तंवर के नामांकन वापस लेने के साथ ही डॉ. गुंजन खटाना के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
इस पूरे घटनाक्रम में तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। सभापति चुनाव में चल रही सियासी उठापटक का शुक्रवार को आखिरकार पटाक्षेप हो गया।
वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर का नामांकन वापस लेने के दौरान उनके साथ आए तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने चौंकाने वाले बयान दिए। मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि यह भाजपा की रणनीति का ही यह हिस्सा था, कांग्रेस का प्रत्याशी भी उन्हीं का था। उन्होंने पहले से ही यह रणनीति बना रखी थी कि कांग्रेस की टिकट पर उनका अपना आदमी ही प्रत्याशी के रूप में जाएगा और आखिर में रणनीति के तहत वह अपना नामांकन वापस लेगा।
इसके साथ ही भाजपा के बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो जाएगा
वहीं रास्ते का रोड़ा माने जा रहे दूसरे प्रत्याशी पूर्व सभापति शीशराम तंवर को भी भाजपा के बड़े नेता जी के कहने पर फॉर्म वापस ले लिया । इसके बाद भाजपा के सिंबल पर प्रत्याशी बनाई गई डॉक्टर गुंजन खटाना ही एकमात्र प्रत्याशी बच गई। इसके बाद भिवाड़ी एडीएम ने गुंजन खटाना को निर्विरोध अध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी गई ।
विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने कहा कि भिवाड़ी में कांग्रेस नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर परिषद का चुनाव लड़ा है जो पार्षद कांग्रेस में लड़ रहे थे वह भी भाजपा के ही थे। इसलिए भाजपा की रणनीति के सामने कांग्रेस पूरी तरह से फैल रही। अब सभी मिलकर भिवाड़ी का विकास करेंगे। विधायक ने कहा कि अब उपसभापति भी निर्विरोध बनाने की कोशिश की जाएगी। अब डॉक्टर गुंजन खटाना ने अपना कार्यभार संभाल लिया है और भिवाड़ी ग्रीन और क्लीन सहित समुचित विकास का दावा किया है ।