#राज्य-शहर

कोटपूतली में जल धरोहर संरक्षण बना जनआंदोलन, शिव मंदिर बावड़ी पर श्रमदान अभियान

कोटपूतली-बहरोड़ में ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शनिवार सुबह शिव मंदिर तालाब बावड़ी पर विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान जिला प्रशासन और नगर परिषद कोटपूतली द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलाया गया।

सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, स्काउट-एनसीसी, स्वच्छता दल, लायंस क्लब, पत्रकारों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक श्रमदान किया। बावड़ी परिसर में साफ-सफाई के साथ जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने के संदेश दिए गए।

जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि ऐतिहासिक जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ भविष्य की जल सुरक्षा का आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए जनसहभागिता जरूरी है और इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा।

कार्यक्रम में डॉ. राकेश शर्मा ने बावड़ी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता बताई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक संगठन मौजूद रहे।

प्रशासन ने नागरिकों से ऐसे अभियानों में लगातार भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि कोटपूतली को स्वच्छ, सुंदर और जल-संपन्न बनाया जा सके।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *