राजस्थान में सर्दी का असर तेज, फतेहपुर में पारा 4.6 डिग्री; कोहरे से 6 ट्रेनों का संचालन प्रभावित
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। फतेहपुर में पारा गिरकर 4.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, कोहरे के मौसम को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने छह ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इनमें दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि चार ट्रेनों के निर्धारित फेरे कम किए गए हैं। यह व्यवस्था 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी।

मुख्य बातें
- टोंक में लावारिस मिली मासूम, माता-पिता पर मारपीट का आरोप
- ट्रेन में छोड़ने का आरोप, बस और ऑटो से टोंक पहुंची बच्ची
- शरीर पर चोटों के निशान, चार युवकों ने मासूम को पहुंचाया चाइल्ड हेल्पलाइन
JAIPUR,24 NOV. 2026:
फतेहपुर में सबसे सर्द रात, पांच शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा।मौसम केंद्र के अनुसार, सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। इसके अलावा चूरू में 8.9, नागौर में 8 और वनस्थली में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।जयपुर में भी रात के तापमान में गिरावट आई। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में तापमान 1.2 डिग्री गिरा है।
आगामी दिनों में और बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।ऐसे में सुबह और देर रात ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं। खासकर खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी अधिक महसूस हो सकती है।
कोहरे के कारण रेलवे ने छह ट्रेनों का संचालन बदला
कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने छह ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।इसमें दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं, चार ट्रेनों के निर्धारित फेरे कम किए गए हैं। यह बदलाव 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी जांचने की सलाह दी है।
ये दो ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द
1. अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक ट्रेन: 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को इसके कुल 26 फेरे रद्द रहेंगे।
2. अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक ट्रेन: 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को इसके कुल 26 फेरे रद्द रहेंगे।
इन चार ट्रेनों के फेरे किए गए कम
- अजमेर-सियालदह: 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कुल 39 फेरे रद्द रहेंगे।
- सियालदह-अजमेर: 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कुल 39 फेरे रद्द रहेंगे।
- डिब्रूगढ़-लालगढ़: 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को कुल 13 फेरे रद्द रहेंगे।
- लालगढ़-डिब्रूगढ़: 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 13 फेरे रद्द रहेंगे। हालांकि, 1 दिसंबर को यह ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी।
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं





