STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 24 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, चार घायल

राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात निवारू बाईपास पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार तीन बार पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है।

डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी कार
फोटो: PHOTO AI

मुख्य बातें

  • जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी कार
  • निवारू बाईपास पर भीषण हादसा, एक की मौत और चार लोग घायल
  • तीन बार पलटी कार, मौके पर मची अफरा-तफरी; एक ने रास्ते में तोड़ा दम

JAIPUR,24 NOV. 2026:

डिवाइडर से टकराने के बाद तीन बार पलटी कार

करधनी थाना पुलिस के एसआई मुकेश सिंह के अनुसार, हादसा सोमवार देर रात निवारू बाईपास पर हुआ। कार निवारू की तरफ से आ रही थी। उसमें कुल पांच लोग सवार थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद वह डिवाइडर से टकराई और तीन बार पलटी खा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पांच लोग हुए हादसे का शिकार

पुलिस के अनुसार, हादसे में भारत सिंह और भीम सिंह निवासी मुंडियावास, सुरेंद्र सिंह निवासी ब्यावर तथा परमवीर निवासी कनकपुरा घायल हुए। इनके अलावा उदयपाल पाल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।उदयपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें कावंटिया अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनका शव कावंटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

एक घायल SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

हादसे में घायल परमवीर की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, भारत सिंह, भीम सिंह और सुरेंद्र सिंह की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।पुलिस मृतक के निवास स्थान और परिजनों की जानकारी जुटा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंपा जाएगा।

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

एसआई मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का पक्ष

पुलिस मृतक के निवास स्थान और परिजनों की जानकारी जुटा रही है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।