बीकानेर में देर रात दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत; तीन घायल, गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार
राजस्थान के बीकानेर में सोमवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा पांचू थाना क्षेत्र में हुआ। यहां देशनोक ओरण परिक्रमा के लिए जा रही कार अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दूसरे हादसे में जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास पर सड़क पार कर रहे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुख्य बातें
- बीकानेर में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
- गाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, दो श्रद्धालुओं की मौत
- देशनोक ओरण परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार
BIKANER,24 NOV. 2026:
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार
पहला हादसा मुंझासर और जयसिंहदेसर गांव के बीच हुआ। मुंझासर निवासी आवड़दान, भगवानदान, भरतदान, विश्वजीतदान और हीरालाल नायक सोमवार रात कार से देशनोक ओरण परिक्रमा के लिए निकले थे।रास्ते में अचानक एक गाय कार के सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के अनुसार, हादसे में आवड़दान, भगवानदान और हीरालाल नायक गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं, भरतदान और विश्वजीतदान को मामूली चोटें आईं।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से निकाला
हादसे के बाद कार में फंसे घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।राहगीरों ने घायलों को अपने वाहनों से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आवड़दान और भगवानदान को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। देर रात उनके रिश्तेदार महेशदान भी अस्पताल पहुंचे। दोनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाना है।
बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
दूसरा हादसा जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुआ। जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास सर्किल के पास पराठा होटल के नजदीक एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था।इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस का पक्ष
पुलिस उसकी शिनाख्त करने और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं





