STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 24 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवक के सीने में घोंपी तलवार, दो दोस्तों पर हमला

अलवर शहर में कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रामगढ़ थाना क्षेत्र की दक्षमेस कॉलोनी में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर दो दोस्तों से मारपीट और तलवार से हमला करने का आरोप है। हमले में एक युवक के सीने में तलवार लगी, जबकि दूसरे युवक के हाथ और कमर पर चोट आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित छह से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीने में मारी तलवार
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर में पार्किंग विवाद पर खूनी हमला, युवक के सीने में घोंपी तलवार
  • कार खड़ी करने को लेकर झगड़ा, दो दोस्तों पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला
  • बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर तलवार से वार, दो दोस्त अस्पताल में भर्ती

ALWAR,24 NOV. 2026:

https://https://www.facebook.com/share/v/1Cfx7sHq1w/
कार हटाने की बात पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, दक्षमेस कॉलोनी निवासी मनप्रीत का दोस्त हरप्रीत अपनी कार घर के पास पार्किंग में खड़ी कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परविंदर सिंह राजपूत ने उसे रास्ते से कार हटाने के लिए कहा।इस पर हरप्रीत ने साइड में जगह होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

बीच-बचाव करने आए दोस्त के सीने में मारी तलवार

आरोप है कि कार पार्क करने के बाद दूसरे पक्ष के लोग तलवार और अन्य हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हरप्रीत पर हमला कर दिया।शोर सुनकर मनप्रीत बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान परविंदर सिंह राजपूत ने उस पर तलवार से वार कर दिया। तलवार मनप्रीत के सीने में लगी।वहीं, हरप्रीत के एक हाथ और कमर पर चोट आई। हमले के बाद दोनों युवक लहूलुहान हो गए।

छह से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर रेफर किया गया।पीड़ित मनप्रीत के बयान के आधार पर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में परविंदर सिंह राजपूत, अमनदीप, जैवेंद्र, बिट्टू और संदीप सहित छह से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हमले से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस का पक्ष

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।