अलवर में बुजुर्ग की हत्या-लूट कांड: गिरफ्तार आरोपियों से कराई वारदात की रीक्रिएशन
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खदाना मोहल्ले में अकेले रह रहे बुजुर्ग दिनेशचंद अग्रवाल की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है अभी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है । रविवार को गिरफ्तार दो आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई गई और उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर पूरी वारदात का सीन रीक्रिएशन कराया गया
जब पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। मोहल्ले में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है वही लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अलवर पुलिस के पक्ष में नारे भी लगाए । इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी रमेश चंद और दिनेश मीणा सहित पुलिस बल मौजूद रहा ।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने 9 जुलाई की रात वारदात को अंजाम दिया, जबकि घटना का खुलासा 10 जुलाई को हुआ। मृतक दिनेशचंद अग्रवाल अपने घर में अकेले रहते थे। रोजाना की तरह जब वे अपने बेटे विकास अग्रवाल के स्कीम नंबर-4 स्थित घर खाना खाने नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई। बेटा उन्हें देखने घर पहुंचा तो वे मृत अवस्था में मिले। और घर का सारा सामान फैला हुआ मिला ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिनेश चंद्र शर्मा के हाथ और मुंह को बांध दिया था जिससे उनकी दम घुटने से मौत हो गई थी ,आरोपी इस के बाद घर से हजारों रुपये की लूट भी की। इस निर्मम वारदात से पूरे शहर में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ था , पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें –देशभर में मशहूर अलवर का जगन्नाथ महोत्सव शुरू, आस्था के रंग में रंगा शहर