STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर में बजरी सप्लायर की दुकान पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; पूर्व साथी पर शक

जयपुर के नारायण विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के बजरी सप्लायर की दुकान पर काम करने वाले युवक पर फायरिंग की गई। SUV में सवार तीन-चार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित महेंद्र ने हमलावरों में से एक की पहचान सचिन के रूप में की है। सचिन पहले उसके साथ दुकान पर काम करता था। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

SUV में आए बदमाशों ने महेंद्र पर की फायरिंग
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • जयपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
  • पहले साथ काम करता था आरोपी, अब दुकान पर पहुंचकर की फायरिंग
  • बजरी सप्लायर की दुकान पर हमला, SUV में आए थे 3-4 बदमाश

JAIPUR,17 NOV. 2026:

SUV में आए बदमाशों ने महेंद्र पर की फायरिंग

घटना नारायण विहार थाना क्षेत्र में हरिओम धर्मकांटा के पास स्थित निरंकारी बजरी सप्लायर की दुकान की है। थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 3:45 बजे तीन-चार बदमाश SUV में सवार होकर पहुंचे।उन्होंने दुकान पर काम करने वाले महेंद्र (34) को बाहर बुलाया। महेंद्र के बाहर आते ही बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए महेंद्र दुकान के अंदर भागा और दरवाजा बंद कर लिया।इसके बाद बदमाशों ने दो बार और फायरिंग की। फिर सभी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है।

पहले साथ काम कर चुका है एक आरोपी

पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने हमलावरों में से एक की पहचान सचिन के रूप में की है। सचिन पहले उसी दुकान पर महेंद्र के साथ काम करता था। दोनों के बीच पहले अच्छे संबंध थे और दीपावली पर भी उन्होंने साथ पार्टी की थी।हालांकि, प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पहले विवाद होने की बात सामने आई है। इस संबंध में पहले पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

फायरिंग से पहले गाड़ियों में की थी तोड़फोड़

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सोमवार रात सचिन दुकान पर आया था। उसने दुकान के बाहर खड़ी पिकअप और बाइक में तोड़फोड़ की और वहां से चला गया।इसके करीब तीन घंटे बाद वह अपने तीन-चार साथियों के साथ दोबारा पहुंचा। इस बार बदमाशों ने महेंद्र को निशाना बनाकर फायरिंग की।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर नारायण विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि महेंद्र की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।पुलिस के मुताबिक, सचिन की पहचान प्रताप नगर निवासी के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का पक्ष

पुलिस के मुताबिक, सचिन की पहचान प्रताप नगर निवासी के रूप में हुई है

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।