STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर: दूदू में भीषण सड़क हादसा: मायरा भरकर लौट रहे तीन भाई-बहनों की मौत, एक बहन गंभीर घायल

राजस्थान के दूदू-मालपुरा स्टेट हाईवे-37-ए पर सोमवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह में मायरा भरकर लौट रहे चार भाई-बहनों की बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवतियों और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवती गंभीर रूप से घायल है। उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

तीन भाई-बहनों की अस्पताल में मौत
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • मायरा भरकर लौट रहे तीन भाई-बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • दूदू में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत और एक युवती गंभीर घायल
  • शादी की खुशियां बदलीं मातम में, कार की टक्कर से तीन की मौत

JAIPUR,17 NOV. 2026:

कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरे

पुलिस के अनुसार, खुड़ियाला गांव निवासी चारों भाई-बहन मूंगीथला गांव में आयोजित शादी समारोह में मायरा भरने गए थे। सोमवार शाम वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे मंगलवाड़ा और सेवा गांव के बीच सामने से तेज रफ्तार कार आई। कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग दूर जा गिरे। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन भाई-बहनों की अस्पताल में मौत

हादसे में खुड़ियाला निवासी देशराज (23), पुत्र श्रीराम जाट, ललिता (19) और किस्मत (18), दोनों पुत्रियां तेजकरण जाट, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सुलोचना (24), पुत्री तेजकरण जाट भी गंभीर रूप से घायल हुई।सूचना मिलने पर दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल दूदू पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने देशराज, ललिता और किस्मत को मृत घोषित कर दिया।वहीं, गंभीर घायल सुलोचना को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे के बाद कार चालक फरार

दूदू थानाधिकारी संजय प्रसाद मीणा के अनुसार, बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन नंबरों के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल हादसे के कारणों और फरार चालक के संबंध में जांच जारी है।

अस्पताल में शव देखकर बिलख पड़े परिजन

हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन अस्पताल पहुंचे तो तीनों के शव देखकर बिलख पड़े। अस्पताल में भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।देर रात तक अस्पताल और खुड़ियाला गांव में शोक का माहौल रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस का पक्ष

पुलिस वाहन नंबरों के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।