STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर में कैफे संचालक मयंक गोपालिया की मौत, 11 दिन तक अस्पताल में लड़े जिंदगी की जंग

जयपुर के वैशाली नगर में जानलेवा हमले में घायल कैफे संचालक मयंक गोपालिया की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले 11 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। आरोप है कि महिला कर्मचारी के दोस्त को कैफे आने पर टोकने के विवाद में मयंक पर हमला किया गया था। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें बचाने के लिए सिर का ऑपरेशन भी करना पड़ा। वैशाली नगर थाना पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कैफे बंद कर घर लौट रहे मयंक पर हमला
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • जयपुर में कैफे संचालक की मौत, 11 दिन तक अस्पताल में लड़े जिंदगी की जंग
  • महिला कर्मचारी के दोस्त को टोकना पड़ा भारी, कैफे संचालक ने गंवाई जान
  • जयपुर में कैफे संचालक पर जानलेवा हमला, 11 दिन बाद हुई मौत

JAIPUR,17 NOV. 2026:

कैफे बंद कर घर लौट रहे मयंक पर हमला

वैशाली नगर थाना प्रभारी अरविंद सिंह शेखावत के अनुसार, घटना 5 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे हुई थी। मयंक गोपालिया अपना कैफे बंद करके पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान कैफे से कुछ दूरी पर पहले से मौजूद हमलावर पीछे से दौड़कर आए।आरोपियों ने मयंक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी हमलावर उन पर लगातार वार करते रहे। मयंक को मरा हुआ समझकर आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक और स्कूटी पर बैठकर फरार हो गए।

सिर का ऑपरेशन हुआ, 11 दिन बाद तोड़ा दम

हमले में मयंक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। हालत गंभीर होने के कारण उनका ऑपरेशन करना पड़ा। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।हालांकि, 11 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

महिला कर्मचारी के दोस्त को टोकने पर हुआ था विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, मयंक गोपालिया वैशाली नगर में रहते थे। वह वैशाली मार्ग पर ‘ओवन द बेकरी’ नाम से कैफे संचालित करते थे। कैफे में एक महिला कर्मचारी काम करती थी। आरोप है कि महिला कर्मचारी का दोस्त शाहरुख अक्सर उससे मिलने कैफे आता था।इस बात को लेकर मयंक ने उसे टोका था। इसी विवाद में शाहरुख ने कथित तौर पर मयंक को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया गया कि 5 नवंबर को दिन में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात को शाहरुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर मयंक पर हमला किया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

वैशाली नगर थाना पुलिस इस मामले में जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मयंक की मौत के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत से जुड़े चिकित्सकीय तथ्यों की पुष्टि होगी।

पुलिस का पक्ष

तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।