STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर में 57 किलो चांदी लूट का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

जयपुर के जौहरी बाजार में ज्वेलर की दुकान से 57 किलो चांदी लूटने के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अशफाक हुसैन उर्फ लक्की टोंक का रहने वाला है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर फरारी काट रहा था। माणक चौक थाना पुलिस की सूचना पर खोह नागोरियान थाना पुलिस ने उसे पकड़ा। अब माणक चौक थाना पुलिस आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर पूछताछ करेगी।

पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • जयपुर में 57 किलो चांदी लूट का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार
  • 10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, जौहरी बाजार लूट से जुड़ा मामला
  • किराए के मकान में छिपकर रह रहा था आरोपी, जयपुर पुलिस ने दबोचा

JAIPUR,15 NOV. 2026:

किराए के मकान में रहकर काट रहा था फरारी

जयपुर (पूर्व) की डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि आरोपी अशफाक हुसैन उर्फ लक्की (36) मूल रूप से टोंक का निवासी है। वह जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।माणक चौक थाना पुलिस की सूचना पर खोह नागोरियान पुलिस ने उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी माणक चौक थाने में दर्ज 57 किलो चांदी की लूट के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जयपुर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एडिशनल डीसीपी पारस जैन के सुपरविजन में संचालित किया जा रहा है।खोह नागोरियान थानाधिकारी सुनील गोदारा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इसमें हेड कांस्टेबल कमलेश और कांस्टेबल कैलाश व रामजीलाल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नवंबर 2025 में जौहरी बाजार में हुई थी लूट

माणक चौक थानाधिकारी राकेश ख्यालिया के अनुसार, नवंबर 2025 में जौहरी बाजार स्थित एक ज्वेलर की दुकान पर लूट हुई थी। तीन बदमाशों ने दुकान से 57 किलो चांदी लूट ली थी।इस मामले में पुलिस पहले ही लूट को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों और उनकी मदद करने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में अशफाक हुसैन की भूमिका भी सामने आई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

फिलहाल अशफाक को खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है। अब माणक चौक थाना पुलिस उसे लूट के मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में 57 किलो चांदी की लूट और अन्य संभावित वारदातों से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। साथ ही आरोपी की भूमिका और अन्य संपर्कों की भी जांच की जाएगी।

पुलिस का पक्ष

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।