एक बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हुआ , तो वहीं एक एसएचओ की भी जमकर तारीफ हो रही है ।

मुख्य बातें
- खाकी का सामने आया मानवीय चेहरा एसएचओ संजय शर्मा की हुई तारीफ
- पटरी पर सामान बेचने वाले बालक का वीडियो हुआ वायरल
- संजय शर्मा ने बालक को दिया संबल ,गले लगाया
अलवर 09-11-2026:
अलवर की दिवाली काफी यादगार रही एक तरफ शानदार आकर्षक सजावट और दूसरी तरफ पटरी वाले दुकानदारों के सामने आए विवाद अलग अलग रूप देखने को मिले इसी बीच एक बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हुआ , तो वहीं एक एसएचओ की भी जमकर तारीफ हो रही है ।
दरअसल जब मुख्य बाजार से पटरी वाले छोटे छोटे दुकानदारों को हाट बाजार में जबरन शिफ्ट किया जा रहा था उस दौरान उस बच्चे का गुस्सा और दर्द निकल कर बाहर आया उसने रोते रोते अपनी मजबूरी बताई उसने जिस लहजे में कहा हम छोटे लोग है हम मजदूरी कर के कमा रहे , ये हमारी जगह होते तो इन्हें पता चलता मजबूरी और गरीबी क्या होती है

इस के बाद अपनी ड्यूटी पर तैनात अखेपुरा थाना एसएचओ संजय शर्मा को इस बच्चे की बातों ने प्रभावित किया और पहुंच गए उसके पास उसे गले लगाया उसे आश्वासन दिया आपके साथ कुछ गलत नहीं होगा और उसका हौसला बढ़ाया , कह सकते है खाकी वर्दी की असली पहचान सिर्फ कानून का पालन करवाना नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदनशीलता का परिचय देना भी है। अखेपुर थाना, अलवर के थानाधिकारी संजय शर्मा ने दिवाली की हाट में एक छोटे बच्चे के प्रति जो मानवीय संवेदनशीलता दिखाई, वह वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक है।

ऐसे अधिकारी समाज में पुलिस के प्रति विश्वास, सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं।
खाकी का यह मानवीय चेहरा ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सबसे मजबूत रिश्ता है।
प्रशासन का पक्ष
खाकी वर्दी ने जीता दिल
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं




