STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 9 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस

खैरथल-तिजारा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री स्व. जसवंत यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जिले के सिलपटा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. जसवंत यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्य बातें

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि
  • पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कई जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने दी अंतिम विदाई

बहरोड़ -09-11-2026:

# मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस

सिलपटा गांव में अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कई जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

खैरथल-तिजारा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री स्व. जसवंत यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जिले के सिलपटा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. जसवंत यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

परिजनों को बंधाया ढांढस

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जसवंत यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि
stv team

कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद

स्व. जसवंत यादव के अंतिम संस्कार में गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक महंत योगी बालकनाथ, सुखवंत सिंह, देवी सिंह शेखावत, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह, ज्ञानदेव आहूजा, डेयरी चेयरमैन नितिन संगवान और भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों ने भी सिलपटा गांव पहुंचकर स्व. जसवंत यादव को अंतिम विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रशासन का पक्ष

..

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।