#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

मालाखेड़ा में दलित परिवार पर हमला: घर जलाया, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगली झमावत गांव में 15 अप्रैल को एक अनुसूचित जाति के परिवार पर कथित भू-माफियाओं द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के घर में आग लगा दी और मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में घर का सारा खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार बेघर हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नवल सिंह और अलवर ग्रामीण क्षेत्र से अनिल जोनवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इसके बाद भीम आर्मी के करीब 150 कार्यकर्ता मालाखेड़ा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी हरदयाल यादव से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सीईओ इंदु सिंह द्वारा की जा रही है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *