STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 24 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 7 मोडिफाइड बाइक जब्त

अलवर शहर में तेज आवाज और पटाखों जैसी धमक पैदा करने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 7 मोडिफाइड बुलेट बाइक जब्त कर चालान काटे हैं। इन बाइकों में कंपनी फिटेड साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाए गए थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर कार्रवाई
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर में पटाखों जैसी आवाज वाली बुलेट पर कार्रवाई, 7 बाइक जब्त
  • मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा
  • अलवर में फिर शुरू हुआ अभियान, तेज आवाज वाली 7 बाइक जब्त

ALWAR,24 NOV. 2026:

https://x.com/stvnewsonline/status/2125220839687913976?a=8gDqMSNgwC36SOz2a18&s=20
मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर कार्रवाई

पहले भी जब्त किए जा चुके हैं 250 से ज्यादा साइलेंसर
STV NEWS RJASTHN

ट्रैफिक इंचार्ज मोहन सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उन बुलेट बाइकों को निशाने पर लिया गया, जिनमें कंपनी के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे।पुलिस ने ऐसी 7 बाइकों को जब्त किया और उनके चालान काटे। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

पहले भी जब्त किए जा चुके हैं 250 से ज्यादा साइलेंसर

अलवर पुलिस इससे पहले भी मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दो बड़े अभियान चला चुकी है। इन कार्रवाइयों के दौरान 250 से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए थे।पुलिस ने जब्त साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया था। हालांकि, कुछ समय बाद कार्रवाई में ढिलाई आने पर शहर की सड़कों और बाजारों में तेज आवाज वाली बुलेट बाइक फिर दिखाई देने लगीं।इसी समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने दोबारा विशेष अभियान शुरू किया है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

ट्रैफिक इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत मोडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले हॉर्न लगी 7 बाइक जब्त की गई हैं।उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को शहर की सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का पक्ष

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।