STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 24 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर: डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर छात्रा को मिलने बुलाया, कार में छेड़छाड़ और मारपीट; आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में डेटिंग ऐप के जरिए कॉलेज छात्रा से दोस्ती कर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा को कॉलेज के बाहर मिलने बुलाया। इसके बाद वह उसे कार में घुमाने ले गया। वहां से लौटते समय आरोपी ने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कार से टक्कर मार दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर में डेटिंग ऐप पर दोस्ती
फोटो: PHOTO AI

मुख्य बातें

  • जयपुर में डेटिंग ऐप पर दोस्ती, छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
  • बम्बल ऐप पर खुद को बताया दर्शील, मिलने बुलाकर छात्रा से की बदसलूकी
  • कॉलेज के बाहर मिलने बुलाया, कार में छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत

JAIPUR,24 NOV. 2026:

डेटिंग ऐप पर खुद को बताया था दर्शील

गांधीनगर थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार झरवाल (32) के रूप में हुई है। वह आमेर क्षेत्र के भीमपुरा का निवासी है।पुलिस के मुताबिक, झालाना स्थित एक कॉलेज की छात्रा ने 20 नवंबर को हॉस्टल वार्डन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने बताया कि बम्बल डेटिंग ऐप पर एक युवक ने उससे संपर्क किया था। उसने अपनी पहचान 'दर्शील' बताई और बातचीत शुरू की।इसके बाद युवक ने 19 नवंबर को छात्रा को कॉलेज के बाहर मिलने बुलाया। वह उसे काले रंग की कार में घुमाने ले गया। इस दौरान दोनों ने बीयर पी।

विरोध करने पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

छात्रा के अनुसार, कॉलेज लौटते समय युवक ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।इसके बाद छात्रा कार से उतरकर जाने लगी। आरोप है कि युवक ने उसकी गर्दन पकड़ ली और कार से टक्कर मार दी। आसपास लोगों को जुटता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना के बाद छात्रा हॉस्टल पहुंची और वार्डन को पूरी जानकारी दी। फिर वार्डन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी और कार नंबर से हुई पहचान

शिकायत मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।इसके साथ ही वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने भीमपुरा निवासी दीपक कुमार झरवाल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का पक्ष

सीसीटीवी और कार नंबर से हुई पहचान

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।