STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 24 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर के अमनबाग पैलेस होटल में करंट से संविदाकर्मी की मौत, 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग पर धरना

अलवर जिले के अजबगढ़ स्थित अमनबाग पैलेस होटल में करंट लगने से बिजली विभाग के संविदाकर्मी महेंद्र कुमार सैनी की मौत हो गई। सोमवार दोपहर होटल परिसर में काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गए थे। जयपुर के नीम्स अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को प्रतापगढ़ अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि होटल प्रबंधन परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को स्थायी नौकरी दे।

अलवर में संविदाकर्मी की मौत पर हंगामा,
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • C पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार
  • अमनबाग होटल में करंट से संविदाकर्मी की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग
  • अमनबाग होटल में करंट से संविदाकर्मी की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग

AJABGARH,24 NOV. 2026:

होटल परिसर में काम करते समय हुआ हादसा

50 लाख मुआवजे और स्थायी नौकरी की मांग
STV NEWS RAJASTHAN

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर हुआ। बिजली विभाग का संविदाकर्मी होटल परिसर में ग्रेड पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।हादसे के समय एईएन कमल किशोर भी मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में कर्मचारी को जयपुर के नीम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया महेंद्र

मृतक की पहचान महेंद्र कुमार सैनी (30) निवासी मोरडी पिपलाई के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर संविदा पर कार्यरत था।महेंद्र के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों बच्चे अभी छोटे हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

STV वीडियो · YouTube पर देखें

50 लाख मुआवजे और स्थायी नौकरी की मांग

मंगलवार सुबह महेंद्र का शव प्रतापगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए।प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अमनबाग पैलेस होटल प्रबंधन परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दे। साथ ही परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी प्रदान की जाए।ग्रामीणों का कहना है कि हादसा होटल परिसर में हुआ है। इसलिए इसकी जिम्मेदारी होटल प्रबंधन की बनती है। परिजनों ने मांगें पूरी होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है।

भाजपा नेता ने होटल निर्माण पर उठाए सवाल

धरने में पहुंचे भाजपा नेता रोहिताश घांघल ने अमनबाग होटल के निर्माण पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। उन्होंने नदी पर भी निर्माण होने का दावा किया।घांघल ने होटल प्रबंधन से मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

SDM ने सरकारी सहायता दिलाने का दिया भरोसा

सूचना मिलने पर एसडीएम अरविंद कविया मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया।एसडीएम ने कहा कि परिवार को विभाग और राज्य सरकार से मिलने वाली सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए की सहायता दिलाने की बात भी कही।इसके अलावा मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन का लाभ दिलाने का भरोसा दिया गया।

होटल प्रबंधन से मुआवजे पर होगी बातचीत

एसडीएम अरविंद कविया ने बताया कि होटल मैनेजर से भी बातचीत हुई है। होटल प्रबंधन की ओर से आने वाले प्रतिनिधियों के साथ मुआवजे को लेकर चर्चा की जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण बातचीत से संतुष्ट नहीं होते हैं तो अमनबाग होटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मोर्चरी के बाहर धरना जारी है। मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

पुलिस का पक्ष

SDM ने सरकारी सहायता दिलाने का दिया भरोसा

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।