STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 24 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में 20 दिसंबर से होगा 14वां युवा खेल सप्ताह, 33 खेलों में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम..

अलवर।* युवा खेल विकास समिति एवं क्रीड़ा भारती अलवर के संयुक्त तत्वावधान में 14वें युवा खेल सप्ताह का आयोजन 20 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इस आयोजन में 33 खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें करीब 10 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी गई।

, 33 खेलों में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम..
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • युवा खेल सप्ताह में 33 खेलों की प्रतियोगिताएं, 12 जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
  • खिलाड़ियों और कोच को मिलेगा सम्मान, जानिए क्या है युवा खेल सप्ताह की खासियत
  • राजस्थान में युवाओं के लिए सात दिवसीय निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर

ALWAR,24 NOV. 2026:

समिति के सचिव रजनीश जैमन ने बताया कि युवा खेल सप्ताह में स्केटिंग, स्विमिंग, सेपक टकरा, जूडो, फेंसिंग (तलवारबाजी), एथलेटिक्स, सॉफ्टबॉल, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, फुटबॉल, बॉल बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, शूटिंग बॉल, योग, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, रग्बी फुटबॉल, रस्साकशी, वुशु, बॉडी बिल्डिंग, कराटे, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, आर्चरी, टेनिस क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी और शतरंज सहित 33 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।इन प्रतियोगिताओं में अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, करौली, जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर और टोंक सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

समिति के सचिव रजनीश जैमन
STV NEWS RAJASTHAN

खेल प्रतिभाओं और प्रशिक्षकों का होगा सम्मान*

युवा खेल सप्ताह के दौरान खेल जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके तहत 'मत्स्य गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड' एक ऐसे कोच को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले दो खिलाड़ियों को 'मत्स्य खेल रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा।

*अन्य जिलों में लगेंगे सात दिवसीय निःशुल्क शिविर*

समिति की ओर से सात दिवसीय निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन अन्य जिलों में किया जाएगा तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समिति की ओर से की जाएंगी। इसके साथ ही 'मैदान कार्यक्रम' शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से आमजन और युवाओं को खेल मैदानों से जोड़ने का प्रयास होगा। यह अभियान पंचायत स्तर तक संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें।आयोजन के कार्यक्रम संयोजक के रूप में सीए नितिन अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, मीडिया प्रभारी यश सोमवंशी, कोऑर्डिनेटर हरिओम गुर्जर और कार्यक्रम संयोजक सीए नितिन अग्रवाल मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।