तिजारा में जमीन घोटाले का आरोप: एक ही भूमि कई लोगों को बेचने का मामला दर्ज
खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा एक बड़ा कथित फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि एक ही कृषि भूमि को अलग-अलग लोगों के नाम कई बार बेचकर खरीदारों से धोखाधड़ी की गई।
रूपबास निवासी रहीसन पत्नी सब्बू की ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, तिजारा की अदालत में परिवाद दायर किए जाने के बाद तिजारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवाद के अनुसार, रहीसन ने वर्ष 2017 में ग्राम मुरादबास स्थित खसरा नंबर 11 (0.32 हेक्टेयर) और खसरा नंबर 17 (0.23 हेक्टेयर) की भूमि तीन पंजीकृत रजिस्ट्रियों के जरिए खरीदी थी। भुगतान के बाद जमीन उसके नाम नामांतरण होकर उसने कब्जा लेकर खेती भी शुरू कर दी।
परिवाद में अनीस, मैमूना, हारून, पालपुर हकीमन, असरी और अन्य पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रहीसन के अनुसार, 15 फरवरी 2018 को जब वह जमीन पर निर्माण कार्य करने पहुंची, तो मुनफेद नामक व्यक्ति ने खुद को जमीन का खरीदार बताते हुए काम रुकवा दिया। इसके बाद तहसील रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि इसी जमीन की पहले भी कई लोगों के नाम रजिस्ट्री की जा चुकी है।
परिवाद में यह भी आरोप है कि आरोपियों ने वर्ष 2013-14 में कमालुद्दीन, मुनफेद, फरमीना और खुर्शीद समेत अन्य लोगों को भी यही जमीन बेच दी थी, जबकि 2017 में इसे दोबारा रहीसन को बेच दिया गया।
इसके अलावा आरोप है कि इसी जमीन से गुजर रही सरकारी सड़क का मुआवजा भी आरोपियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से प्राप्त कर लिया, जिससे सरकारी
इसे भी पढ़ें- अलवर में अरुण चतुर्वेदी का विपक्ष पर हमला, बोले—पेपर लीक पर संसद में बहस से सच्चाई सामने आती