STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 24 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अजमेर: पुष्कर मेला 2026: म्यूजिकल नाइट में स्वरूप खान ने बांधा समां, राजस्थानी गीतों पर झूमे दर्शक

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में सोमवार शाम म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध गायक स्वरूप खान ने बॉलीवुड और राजस्थानी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने फिल्म 'पीके' का 'ठरकी छोकरो' और 'पद्मावत' का 'घूमर' गीत सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा कई लोकप्रिय राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

स्वरूप खान
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • पुष्कर मेले में स्वरूप खान का धमाल, घूमर और ठरकी छोकरो पर झूमे लोग
  • स्वरूप खान की आवाज ने बांधा समां, राजस्थानी गीतों पर थिरके दर्शक
  • पुष्कर मेला 2026 की म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड और लोकगीतों का संगम

AJMER,24 NOV. 2026:

बॉलीवुड गीतों से मेला स्टेडियम में गूंजे सुर

पुष्कर मेला 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सोमवार शाम मेला स्टेडियम में आयोजित म्यूजिकल नाइट दर्शकों के लिए यादगार रही।पार्श्व गायक और स्टेज परफॉर्मर स्वरूप खान ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। उन्होंने फिल्म 'पीके' का चर्चित गीत 'ठरकी छोकरो' और फिल्म 'पद्मावत' का 'घूमर' प्रस्तुत किया।इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी। गीतों के दौरान दर्शक तालियां बजाते और झूमते नजर आए।

राजस्थानी गीतों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पश्चिमी राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले स्वरूप खान ने बॉलीवुड गीतों के साथ राजस्थानी संगीत का रंग भी जमाया।उन्होंने 'पल्लो लटके', 'बना रे बागां में झूला डालिया', 'म्हारो हेलो सुनो जी रामा पीर' और 'केसरिया बालम' जैसे गीत सुनाए।राजस्थानी लोकधुनों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया। म्यूजिकल नाइट में लोकसंगीत और बॉलीवुड संगीत का संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

म्यूजिकल नाइट में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। मेला स्टेडियम में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा।इससे पहले रविवार को भी पर्यटन विभाग की ओर से बॉलीवुड नाइट आयोजित की गई थी। इसमें प्रसिद्ध गायक अमित मिश्रा ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रस्तुति दी थी।अमित मिश्रा ने बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गीत सुनाए। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शक नाचते हुए स्टेज के सामने बने डी एरिया तक पहुंच गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी थी।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।