STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 2 नवंबर 2026LIVE TV

अलवर में महिला सुरक्षा संकल्प संवाद, आत्मरक्षा व अधिकारों पर जागरूकता

अलवर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा ‘महिला सुरक्षा संकल्प संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन आज प्रताप ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी, आरएसी दिल्ली की कमांडेंट शिवानी (आईपीएस), पुलिस मुख्यालय की लीगल सेल से आरपीएस अदिति कावट, आरएस अधिकारी बीना महावर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अल्का व्यास, डीटीओ सविता और एडीपी शरदा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस आयोजन का संचालन किया गया। इसमें महिलाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं सहित विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। युवतियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, डिजिटल सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य और मानसिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के माध्यम से “हर नारी सुरक्षित, तभी समाज विकसित” का संदेश दिया गया। साथ ही बाल विवाह, महिला उत्पीड़न और मानव तस्करी जैसी कुरीतियों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता अपनाने का आह्वान किया गया।

जिला पुलिस ने आमजन से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए सुरक्षित परिवार, सुरक्षित समाज और सशक्त राजस्थान के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।