#क्राइम #राज्य-शहर

साहडोली में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, लाठी-डंडों से हमले में दो महिलाओं सहित कई घायल; एक महिला अलवर रेफर

रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के साहडोली गांव में शुक्रवार सुबह प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। इस दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में एक पक्ष के दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला मूवीना को रामगढ़ उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है।

झगड़े की सूचना मिलने पर बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए रामगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पीड़ित परिवार के सदस्य हैदर अली ने बताया कि प्लॉट को लेकर मम्मल खान के परिवार के लोगों के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसकी चाची मूवीना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उसके पिता रहीश के पैर में चोट आई। परिवार की अन्य महिलाओं सहित कई लोगों को भी चोटें आई हैं।

मूवीना की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बगड़ तिराहा थाने पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, साहडोली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *