#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अस्पताल में पीहर और ससुराल पक्ष भिड़े ; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र की भांड बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में पीहर और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने, बार-बार पैसों की मांग करने और उसके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सोनम भांड का विवाह वर्ष 2015 में अलवर की भांड बस्ती निवासी सूरज के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि सोनम पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थी। ससुराल पक्ष के अनुसार, उसे कई बार अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि सोनम का पति सूरज नशे का आदी था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पिता का कहना है कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार पैसों की मांग की जाती थी। उन्होंने बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है।

विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होना बाकी है। मामले में मृतका के पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *