#Uncategorized

अलवर में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक छिड़काव के दौरान अचेत हुए किसान की 10 दिन बाद मौत

अलवर जिले के जालूकी थाना क्षेत्र के चक सेमली गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय अचेत हुए एक किसान की उपचार के दौरान 10 दिन बाद मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, चक सेमली निवासी 46 वर्षीय प्रकाश जाट (पुत्र जगदीश जाट) 22 मई को अपने खेत में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

सामान्य चिकित्सालय में पिछले 10 दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर जालूकी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *