#राज्य-शहर

नाले के ऊपर चल रही कढ़ी-कचौरी दुकानों पर छापा, सैंपल जांच को भेजे

अलवर शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने नंगली सर्किल क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान नाले के ऊपर संचालित हो रही कढ़ी-कचौरी की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। साथ ही कचौरी के साथ परोसे जाने वाले हींग के पानी का भी नमूना लिया गया।

फूड सेफ्टी अधिकारी केशव गोयल ने बताया कि विभाग को इन दुकानों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई जगह स्वच्छता में खामियां पाई गईं, जिस पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया कि शहर में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता मानकों का पालन करने और लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें – साधु के भेष में राजनीति! पप्पू यादव के प्रदर्शन पर बवाल—आस्था बनाम सियासत

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *