STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 7 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

बानसूर में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घायल दोस्त की हालत गंभीर

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में शनिवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक भीमराज यादव की मौके पर मौत हो गई। उसका दोस्त ओमवीर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ल्यूमिनियस कंपनी में काम करते थे और दीपावली की छुट्टियों में अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अलवर-कोटपूतली रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने 50 लाख रुपए मुआवजे और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

बानसूर में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • बानसूर में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
  • दीपावली पर घर जा रहे दो दोस्तों का एक्सीडेंट, एक की मौत
  • युवक की मौत के बाद अलवर-कोटपूतली रोड पर जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग

BANSUR, 07 NOV. 2026:

अलवर रोड पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर

हादसा शनिवार शाम करीब 3 बजे बानसूर के अलवर रोड पर स्वास्थ्यिया हनुमान मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बहरोड़ निवासी भीमराज यादव अपने दोस्त ओमवीर यादव निवासी टेहड़की के साथ बाइक से घर जा रहा था।इसी दौरान सीकर-अलवर रूट पर चल रही कोटपूतली डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भीमराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को कोटपूतली किया रेफर

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल ओमवीर को बानसूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोटपूतली रेफर कर दिया गया।बताया गया कि दोनों युवक ल्यूमिनियस कंपनी में काम करते थे। दीपावली की छुट्टियों के चलते दोनों अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

परिजनों ने लगाया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग

GRAMIN
STV NEWS RAJASTHAN

हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अलवर-कोटपूतली रोड पर जाम लगाकर विरोध जताया। परिजनों ने 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।प्रदर्शन के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया।

पूर्व मंत्री और विधायक भी मौके पर पहुंचे

MLA
STV NEWS RAJASTHAN

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री शकुंतला रावत और मुंडावर विधायक ललित यादव भी मौके पर पहुंचे। रोडवेज विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, परिजनों की मांगों और अधिकारियों के बीच बातचीत का परिणाम स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।