दौसा में किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, बोले- ‘जब तक जिंदा हूं आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता’

दौसा। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर दौसा के नांगल प्यारीवास स्थित पंच अठाई में आयोजित आदिवासी महोत्सव में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। मीणा हाई कोर्ट के आयोजन में पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा ने आरक्षण खत्म किए जाने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि […]

रामगढ़ में बिजली तकनीकी कर्मचारियों का प्रदर्शन, सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

अलवर। रामगढ़ में राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री के नाम एसडीएम सुभाष यादव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि वे दिन-रात, त्योहार और […]

अलवर के बुआका गांव में लेपर्ड की दहशत, 8 बकरियों का शिकार

अलवर। अलवर के नजदीक बुआका गांव में एक संदिग्ध लेपर्ड के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात गांव में अलग-अलग तीन स्थानों पर एक लेपर्ड ने हमला किया, जिसमें 8 बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण अपने पशुओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर […]

जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे टीकाराम जूली

जयपुर। राजधानी जयपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘हिसाब मांगो रैली’ और नगर निगम घेराव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन में शामिल हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगा। रैली के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश […]

अलवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा शहर

अलवर। स्वतंत्रता दिवस से पहले अलवर शहर सोमवार सुबह देशभक्ति के रंग में नजर आया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में शहीद स्मारक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, नागरिक और आमजन शामिल हुए। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने यात्रा का नेतृत्व किया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों […]

महाराजपुर में अंबेडकर प्रतिमा स्थल को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन

अलवर। जिले के महाराजपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने और भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मालाखेड़ा तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार दीपा यादव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थल से जुड़ी […]

किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोलियम कारोबार का भंडाफोड़, 2420 लीटर पदार्थ जब्त

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में पुलिस ने अवैध पेट्रोलियम कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। बिना लाइसेंस पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री का मामला सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2420 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ से भरी एक पिकअप वाहन जब्त की। थानाप्रभारी नेहा मीना ने बताया कि वाहन में 11 नीले ड्रम मिले, जिनमें […]

संसद में गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, छात्रों के मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में कई दिनों से जारी गतिरोध के बीच सरकार ने विपक्ष के साथ टकराव कम करने की पहल की है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के आंदोलन और उससे जुड़ी पुलिस कार्रवाई समेत सभी पहलुओं पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने […]

इस्तीफा देने वालों को कांग्रेस नहीं देगी टिकट! पंचायत-निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला

कोटा। राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कोटा में कांग्रेस शहर और देहात इकाइयों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। बैठक […]

1000 KM की पैदल कांवड़ यात्रा, साथ चली लग्जरी स्कॉर्पियो; सीकर में दिखी अनोखी शिवभक्ति

सीकर: सावन के महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था की अनोखी तस्वीर सीकर में देखने को मिली। करीब 20 शिवभक्त गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर एक हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर सीकर पहुंचे हैं। लगभग एक महीने तक चली इस यात्रा में भक्तों ने पहाड़ी रास्तों, जंगलों, पथरीले मार्गों और […]