#क्राइम #राज्य-शहर

किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोलियम कारोबार का भंडाफोड़, 2420 लीटर पदार्थ जब्त

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में पुलिस ने अवैध पेट्रोलियम कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। बिना लाइसेंस पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री का मामला सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2420 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ से भरी एक पिकअप वाहन जब्त की।

थानाप्रभारी नेहा मीना ने बताया कि वाहन में 11 नीले ड्रम मिले, जिनमें प्रत्येक में करीब 220 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी की रिपोर्ट के आधार पर सालपुर का बास निवासी साजिद खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पलवल से 85 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोलियम पदार्थ खरीदकर उसे 95 से 100 रुपए प्रति लीटर में बेचने के लिए अलवर ला रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने बिना सुरक्षा मानकों के पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध कारोबार करने के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही बीएनएस की धारा 318(4), 287, 125 और 61(2) भी लगाई गई हैं।

जब्त किए गए पेट्रोलियम पदार्थ को मालखाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि मामले की जांच एसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *