सूरत में कमरा नंबर 1005 में मिला डॉक्टर का शव, रैगिंग एंगल से मचा हड़कंप

सूरत: सूरत सिविल अस्पताल के बॉयज हॉस्टल में 30 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर हर्ष पांड्या की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका शव हॉस्टल की बिल्डिंग-बी स्थित कमरा नंबर 1005 में मिला था। शुरुआती जानकारी में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया, लेकिन जांच के दौरान कथित रैगिंग के आरोप सामने […]

8 घंटे कार में बंधक बनाकर GST कंसल्टेंट से 29 लाख की फिरौती, 19 दिन बाद FIR

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में GST कंसल्टेंट को कथित तौर पर कई घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखने और 29 लाख रुपये की फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश पुलिस की वर्दी में थे और उसे नोएडा से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे तक कार में […]

मानसून सत्र में ‘अंतिम दांव’! महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA पर घमासान

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के अब केवल चार कार्यदिवस शेष हैं, लेकिन कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। महिला आरक्षण, परिसीमन और विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम यानी FCRA से जुड़े प्रस्तावित बदलावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सोमवार, 10 अगस्त की लोकसभा कार्यसूची में इन […]

JPSC-JSSC विवाद पर रांची में सड़कों पर छात्र, CM हाउस घेरने निकली BJP

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्र आंदोलन और सियासी विरोध दोनों तेज हो गए हैं। JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र पुराने विधानसभा मैदान से विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और […]

राजस्थान की 92 OBC जातियों की तस्वीर आई सामने, किसकी राजनीति में कितनी भागीदारी?

जयपुर: राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को लेकर तैयार की गई आयोग की रिपोर्ट ने प्रदेश के जातीय समीकरणों को लेकर कई महत्वपूर्ण आंकड़े सामने रखे हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में OBC वर्ग में शामिल 92 जातियों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन किया गया […]

CWG में मीराबाई चानू की आंखों में छलके आंसू, PM मोदी बोले- हर बूंद से दिख रहा था गोल्ड

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से उनकी गोल्ड मेडल जीतने की भावुक कहानी पर बातचीत की। मीराबाई ने बताया कि पोडियम पर खड़े होकर तिरंगा ऊपर जाते और […]

कलयुगी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा, CCTV सामने आने पर मचा बवाल

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रांझी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में एक युवक पर अपनी 75 वर्षीय मां के साथ मारपीट करने और उन्हें सड़क पर घसीटने का आरोप है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में […]

जैसलमेर में प्लॉट विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में चाकूबाजी; 3 घायल, एक जोधपुर रेफर

जैसलमेर: जिले के सदर थाना क्षेत्र के सांवला गांव में जमीन के एक प्लॉट को लेकर चल रहा पुराना विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घायलों को […]

सीकर में सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, मजदूर की मौत

सीकर: शहर के पिपराली रोड स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल के पास सीवरेज सेफ्टी टैंक की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 20 फीट गहरी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 28 वर्षीय मजदूर सिकंदर अली उसके नीचे दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और रेस्क्यू टीमें मौके […]

खेत में दबाए 5 लाख रुपये, दीमक ने किया बर्बाद; सालभर बाद मिले कटे-फटे नोट

बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा जिले में एक किसान को अपनी ही जमा पूंजी छिपाना भारी पड़ गया। मांगीलाल मेघवाल ने करीब एक साल पहले प्लॉट बेचकर मिले 5 लाख रुपये परिवार से छिपाकर खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे। किसान को डर था कि रकम चोरी हो सकती है या घर में खर्च हो […]