Jaipur Nagar Nigam Election: ज्योति खंडेलवाल को हराने वाली सुनीता मेठी की मेयर पद में एंट्री, कांग्रेस ने बढ़ाई हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद महापौर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वार्ड 110 से पहली बार पार्षद चुनी गईं सुनीता मेठी ने मेयर पद के लिए नामांकन फॉर्म लिया है। उन्होंने हालिया चुनाव में भाजपा की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को 2 हजार से अधिक वोटों के अंतर […]

राजस्थान: ब्लैक स्पॉट पर सिस्टम की सुस्ती ने छीना हंसता-खेलता परिवार, अधूरे सड़क निर्माण में 3 जिंदगियां गईं

भीलवाड़ा के बीगोद क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। नया गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में रूपाहेली निवासी भगवान बागरिया, उनकी पत्नी देऊ और बेटे रतन की जान चली गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार […]

राजस्थान में महापौर-सभापति चुनाव से पहले सियासी तनाव, डोटासरा ने सरकार को दी चेतावनी

राजस्थान में नगर निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष चुनाव से पहले पार्षदों को साधने की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर प्रशासन और पुलिस के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्षदों पर दबाव बनाने की कोशिशें बंद होनी चाहिए। उन्होंने […]

अजमेर में ATM से 10 हजार निकालने की कोशिश पड़ी भारी, युवक के खाते से 5.68 लाख पार

अजमेर में ATM से 10 हजार रुपए निकालने की कोशिश एक युवक को लाखों रुपए की चपत में बदल गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से रकम नहीं निकलने पर युवक ने मदद के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। इसके बाद खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने रकम वापस दिलाने का […]

भीनमाल में BJP प्रत्याशी के पिता का निधन, अध्यक्ष चुनाव से पहले मनोज गुप्ता के परिवार में मातम

राजस्थान के जालोर जिले की भीनमाल नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले दुखद खबर सामने आई है। भाजपा के अधिकृत अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोज गुप्ता के पिता बंशीलाल गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। मनोज गुप्ता वार्ड 25 से चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं और भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार […]

कठूमर चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी के पति सस्पेंड, 8 सितंबर से ड्यूटी से थे गायब

अलवर जिले की कठूमर नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी सोरनदेई के पति और ग्राम पंचायत टोडा में कनिष्ठ सहायक राजीव कुमार के निलंबन का मामला सामने आया है। पंचायत समिति कठूमर के विकास अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजीव कुमार 8 सितंबर से बिना पूर्व सूचना और अनुमति […]

अलवर में चोरों का अनोखा कारनामा, जींस-टीशर्ट पहनकर फिटिंग देखी और कपड़े लेकर फरार

अलवर शहर के जेल सर्किल स्थित क्रॉस प्वाइंट मॉल की एक कपड़ा दुकान में चोरी का अजीब मामला सामने आया है। चोर दुकान में घुसे और करीब 25 से 30 हजार रुपए के ब्रांडेड कपड़े चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने जल्दबाजी में सामान नहीं समेटा, बल्कि दुकान के अंदर […]

अलवर में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, चलते ट्रेलर में घुसी कार; एक की मौत

अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 136 के पास एक कार चलते ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार भीलवाड़ा के प्रतापगढ़ निवासी कमलेश पुत्र जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार विक्रम, राजू […]

भिवाड़ी सभापति चुनाव में बड़ा उलटफेर, डॉ. गुंजन खटाना निर्विरोध निर्वाचित

भिवाड़ी नगर परिषद सभापति चुनाव में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. गुंजन खटाना निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुईं। कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर ने नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही सभापति पद का चुनाव मुकाबले के बिना समाप्त हो गया। इससे पहले पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के […]

अलवर बनेगा सोलर पावरहाउस: 250 MW बिजली का लक्ष्य, 13 हजार रूफटॉप सोलर का प्लान

अलवर में सौर ऊर्जा का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। जिले में निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी होने के बाद करीब 250 मेगावाट सौर बिजली उत्पादन की क्षमता विकसित होने की उम्मीद है। यह क्षमता सूरतगढ़ थर्मल पावर की एक इकाई के बराबर बताई जा रही है। वर्तमान में जिले में 36 सोलर प्लांट चालू हैं, […]