नकली मूंगफली बीज पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का बड़ा एक्शन, चौमूं में छापेमारी से मचा हड़कंप

राजस्थान में किसानों को कथित रूप से घटिया और संक्रमित मूंगफली बीज बेचने के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। कृषि मंत्री Kirori Lal Meena ने जयपुर के चौमूं क्षेत्र में बीज कंपनियों पर औचक छापा मारकर व्यापक जांच करवाई। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध बीज, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें बरामद हुईं। […]

‘डॉन 3’ विवाद के बाद रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा फैसला, फिल्म इंडस्ट्री में मचा हलचल

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। फिल्म Don 3 से अचानक अलग होने के बाद अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि संगठन से जुड़े लाखों सदस्य उनके साथ काम नहीं करेंगे। यह फैसला निर्माता-निर्देशक Farhan Akhtar की शिकायत […]

धर्मांतरण पर अमित शाह की दो टूक: “लालच देकर आस्था बदलना स्वीकार नहीं”, जनजातीय समागम में दिया बड़ा संदेश

दिल्ली में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक समागम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मांतरण और आदिवासी संस्कृति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हर नागरिक को सम्मानपूर्वक अपने मूल धर्म और संस्कृति के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी […]

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति भवन में भावुक हुआ परिवार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Dharmendra को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में उनकी पत्नी Hema Malini ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान पूरा परिवार भावुक नजर आया और बेटी Ahana Deol की आंखें भी नम हो गईं। समारोह ने […]

सूने मकान में चोरी: ताला तोड़कर 30 तोला सोने के जेवरात ले उड़े चोर

खेड़ली कस्बे के वार्ड नंबर 7 स्थित कजोड़ी मोहल्ला में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब 30 तोला वजनी सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार, रवि टांक पुत्र भगवान टांक सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी और […]

तूड़ी-गोबर डालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं समेत 4 घायल

टपूकड़ा/तिजारा खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के निमाहेड़ी गांव में तूड़ी और गोबर डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक पक्ष की तीन महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अंशुल […]

सरिस्का में खुशियों की दहाड़: बाघिन ST-22 के साथ दिखे दो नन्हे शावक

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बार फिर रोमांच से भर देने वाली खबर सामने आई है। जंगल की खामोश वादियों में अब नन्हे कदमों की आहट गूंजने लगी है। तालवृक्ष रेंज में गश्त कर रही टीम की नजर उस पल ठहर गई, जब बाघिन ST-22 अपने दो नन्हे शावकों के साथ दिखाई दी। […]

भपंग के सुरों को मिला देश का सम्मान: गफरुद्दीन मेवाती को पद्मश्री, युवा पीढ़ी के लिए आवासीय विद्यालय की मांग

अलवर के प्रसिद्ध भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को सोमवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इससे पहले 25 जनवरी को भारत सरकार ने उनके नाम की घोषणा की थी। इस […]

रामगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर: बुजुर्ग बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार, CCTV में कैद घटना

अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार घायल […]

अलवर में महिला ने खुद को ब्लेड मारकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बताया जा रहा कारण

अलवर शहर के अखेपुरा मोहल्ले में बीती रात एक महिला द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला ने परिवार के सो जाने के बाद अपने पेट में ब्लेड मार लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घटना का पता चलते ही परिजन महिला को […]