तिजारा जैन मंदिर के बाहर महिला श्रद्धालु से 8 लाख की चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने आई गुरुग्राम निवासी महिला श्रद्धालु के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। मंदिर के मुख्य गेट के सामने बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद बदमाश हनुमान बगीची की ओर भाग […]

किराना दुकान से लाखों का सामान और नकदी चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

अलवर। आटा वाली गली स्थित किराना दुकान से पिछले 2-3 माह से काजू-बादाम, इलायची सहित कीमती किराना सामान और नकदी चोरी करने के आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद उर्फ टिंकू सैनी पुत्र घनश्याम सैनी, निवासी मीणा-पाड़ी, खास वाला कुआं, पहले दुकान के पास स्थित श्री ट्रेडर्स […]

जहरीली दवा के सेवन से विवाहिता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

अलवर। विजय मंदिर थाना क्षेत्र के रावण देवरा गांव में जहरीली दवा का सेवन करने से 30 वर्षीय विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रावण देवरा गांव निवासी सीताराम रैबारी की पत्नी हिना ने सोमवार को […]

बच्चों के खेलने की जगह कचरे में मिला पटाखों का बारूद, विस्फोट में 11 वर्षीय छात्र झुलसा

भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में अवैध पटाखा निर्माण और बारूद के खुले में पड़े रहने का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को बच्चों के खेलने के स्थान के पास कचरे में आग लगाने के दौरान पटाखों के बारूद ने आग पकड़ ली। इसके बाद हुए जोरदार विस्फोट में 11 […]

एक महीने से पानी को तरसे लोग, महिलाओं का फूटा आक्रोश; बस स्टैंड रोड पर लगाया जाम

अलवर। शहर के भैरू का चबूतरा, धाबाई जी का मोहल्ला और रथखाना मोहल्ले में पिछले करीब एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने बस स्टैंड रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक […]

गोविंदगढ़ में बालिका लापता, आभूषण और नकदी भी गायब, बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव

अलवर। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास गांव में 10 अगस्त की सुबह एक बालिका के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने गोविंदगढ़ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार बालिका रात […]

नवजात की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए आरोप

अलवर। राजकीय महिला चिकित्सालय में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। गोविंदगढ़ निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक प्रसव नहीं होने के बाद 17 अगस्त को जांच में गर्भस्थ शिशु की धड़कन नहीं मिली। सोनोग्राफी में शिशु की […]

अलवर नगर निगम चुनाव: 65 वार्डों की आरक्षण लॉटरी, मेयर पद महिला के लिए आरक्षित

अलवर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला की मौजूदगी में नगर निगम के सभी 65 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके साथ ही चुनावी दावेदारियों और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे […]

दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगर पालिका कार्यालय में धरना

थानागाजी। थानागाजी नगर पालिका के अधीन कार्यरत करीब 100 सफाई कर्मचारियों को पिछले लगभग दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण मंगलवार को कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के साथ नियमित नौकरी की मांग को लेकर कस्बे में प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। […]

अलवर में निराश्रित गोवंश का आतंक, बाइक के सामने गाय आने से भाई-बहन घायल

अलवर। शहर में निराश्रित गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह दशहरा मैदान के पास एक गाय अचानक बाइक के सामने आ गई। गाय से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। […]