#क्राइम #राज्य-शहर

तिजारा जैन मंदिर के बाहर महिला श्रद्धालु से 8 लाख की चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने आई गुरुग्राम निवासी महिला श्रद्धालु के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। मंदिर के मुख्य गेट के सामने बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद बदमाश हनुमान बगीची की ओर भाग निकले।

जैन मंदिर अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि महिला के गले से झपटी गई चेन की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाश जिस बाइक पर सवार थे, उस पर नंबर प्लेट लगी हुई थी, लेकिन प्लेट पर कोई नंबर अंकित नहीं था।

मुकेश जैन के अनुसार, मंदिर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। करीब 15 दिन पहले भी चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी, जबकि करीब डेढ़ माह पहले भी ऐसी घटना सामने आई थी। उनका आरोप है कि पूर्व में हुई घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। मंदिर क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता व रोष है। लोगों ने पुलिस से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *